मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत रायगढ़ जिले से 110 तीर्थयात्री अयोध्या धाम के लिए रवाना

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन द्वारा छत्तीसगढ़वासियों को अयोध्या धाम के दर्शन कराने हेतु संचालित श्रीरामलला दर्शन योजना के अंतर्गत आज रायगढ़ जिले से 110 तीर्थयात्रियों का दसवां जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ।
इस जत्थे में 93 तीर्थयात्री ग्रामीण अंचल से तथा 17 तीर्थयात्री नगरीय क्षेत्र से शामिल रहे। तीर्थयात्रियों को रवाना करने से पूर्व यात्रा की मंगलकामनाएं दी गईं। प्रस्थान के समय यात्रियों के चेहरों पर अपार उत्साह झलक रहा था और सभी “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए।
यात्रियों को रायगढ़ से बसों द्वारा बिलासपुर रेलवे स्टेशन भेजा गया, जहां से वे विशेष रेलगाड़ी द्वारा अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान किए।
योजना के लाभ –
डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी धनराज मरकाम ने बताया कि शासन की इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक तीर्थयात्री को –
नि:शुल्क यात्रा
भोजन एवं आवास की सुविधा
प्रदान की जा रही है। साथ ही यात्रा की सुचारु व्यवस्था हेतु विभागीय कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है।
तीर्थयात्रियों की प्रतिक्रिया –
यात्रियों ने कहा कि शासन की इस पहल से उन्हें जीवन में पहली बार अयोध्या जाकर श्रीरामलला के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार प्रकट किया।












