Uncategorised

सीजीबीएसई 2026 परीक्षा तैयारी को लेकर कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक, कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने की अध्यक्षता

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) की 2026 परीक्षाओं की तैयारी को लेकर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में फरवरी माह में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के छमाही परीक्षा परिणामों के आधार पर प्रत्येक विद्यालय की समीक्षा की गई।

कलेक्टर त्रिपाठी ने उपस्थित सभी प्राचार्यों को निर्देश दिए कि सभी बच्चों को पाठ्यक्रम की पढ़ाई ब्लूप्रिंट के आधार पर कराई जाए तथा महत्वपूर्ण प्रश्नों का लिखित अभ्यास कराया जाए। उन्होंने विशेष रूप से प्राचार्यों को मेधावी छात्रों की यूनिटवार कॉपियां नियमित जांचने और उदाहरणों के माध्यम से अधिक से अधिक प्रश्नपत्र हल करने के निर्देश दिए। मिशन 100 प्रतिशत के लक्ष्य व अपने छमाही परिणाम के आधार पर तैयारी सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जनवरी, फरवरी एवं मार्च माह में सभी संस्था प्रमुखों एवं व्याख्याताओं को जिला कार्यालय की अनुमति के बिना अवकाश पर नहीं रहना होगा। साथ ही, जिले के समस्त विद्यार्थियों का आधार आईडी संकुल प्राचार्य समयावधि में तैयार करना सुनिश्चित करें।

जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं के छात्रों की पढ़ाई अच्छे से करानी है ताकि वे भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार हो सके। डॉ चतुर्वेदी ने शिक्षकों भविष्य निर्माता बताते हुए कहा, सभी विद्यालयों में पाठ्यक्रम पूर्णता, पुनरावृत्ति अभ्यास, सरप्राइज टेस्ट आयोजित करने तथा कठिन विषयों के लिए संकुल स्तर पर शिक्षकों की टीम गठित करें ताकि बच्चों के बेहतर भविष्य का नींव रखा जा सकें।

बैठक में अंतर-स्कूल प्रतियोगिताओं, कार्यशालाओं एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रमों के माध्यम से शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने पर बल दिया गया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य एवं शासकीय-अशासकीय विद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button