Uncategorised

सीबीएसई ने विद्यार्थियों के लिए परीक्षा तनाव से निपटने हेतु मनोवैज्ञानिक परामर्श सेवा शुरू की

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई ने परीक्षा संबंधी तनाव से निपटने के लिए विद्यार्थियों के लिए मनोवैज्ञानिक परामर्श सहायता शुरू की है।

यह सेवा तनाव मुक्त होकर परीक्षा देने के बारे में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करती है। गौरतलब है कि सीबीएसई की परीक्षाएं इस वर्ष सत्रह फरवरी से शुरू होंगी।

विद्यार्थी टोल-फ्री नंबर 1800118004 पर हिंदी और अंग्रेजी में 24 घंटे सहायता प्राप्त कर सकते हैं। यह सेवा तनावमुक्त तैयारी, प्रभावी समय और तनाव प्रबंधन, अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर और सीबीएसई से संबंधित महत्वपूर्ण संपर्क के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करती है।

इस सेवा के अंतर्गत विद्यार्थियों और अभिभावकों को सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, परामर्शदाताओं, विशेष शिक्षकों और योग्य मनोवैज्ञानिकों सहित 73 प्रशिक्षित पेशेवर सहायता प्रदान करेंगे। इनमें से 61 परामर्शदाता भारत में हैं। 12 परामर्शदाता नेपाल, जापान, कतर, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात में हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button