Uncategorised

खरसिया में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप से 2.18 लाख रुपए की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीजेपी नेता के पंप पर हुआ शातिर चोरी का मामला

खरसिया । जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में स्थित नवापारा स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार दोपहर करीब 3 बजे 2 लाख 18 हजार रुपए की चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई। पंप संचालक बीजेपी जिला पंचायत अध्यक्ष के पति रविन्द्र गबेल के अनुसार, आरोपी ने चालाकी से कर्मचारी को काउंटर से दूर भेजा और दराज से नकदी निकालकर फरार हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

शातिर चालाकी से कर्मचारी को बहकाया

जानकारी के मुताबिक, स्कूटी सवार आरोपी पंप पर पहुंचा और कर्मचारी राजेश साहू से कहा कि उसने रात में फोन-पे के जरिए पैसे भेजे थे, जिन्हें वापस लेना चाहता है। जब राजेश ने बताया कि ऐसा कोई ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड में नहीं है, आरोपी ने बहाने से उसे रोड किनारे खड़ी स्कूटी तक ले गया। इस दौरान काउंटर पर कोई नहीं था। आरोपी तुरंत वापस पंप पहुंचा और दराज से 2,18,000 रुपए निकालकर फरार हो गया।

महिला स्टाफ ने भी की रोकने की कोशिश

पंप पर मौजूद महिला कर्मचारी ने आरोपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह तेज रफ्तार में स्कूटी लेकर भाग निकला। घटना के दौरान लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी को दराज खोलते और नकदी निकालते देखा जा सकता है।

पुलिस जांच में जुटी

पंप संचालक रविन्द्र गबेल ने बताया कि आरोपी लगभग 45-47 साल का और स्कूटी सवार था। घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button