छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों को कराया अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं को दिए उपहार

Advertisement
Advertisement
Advertisement

करहीबाजार समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल का किया निरीक्षण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बताया सरकार की प्राथमिकता

बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार जिले के करहीबाजार में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर में शामिल होकर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों और महिलाओं से आत्मीय मुलाकात कर उनकी जानकारी ली।

अन्नप्राशन कार्यक्रम में बच्चों को दिया स्नेह और आशीर्वाद

शिविर के दौरान आयोजित अन्नप्राशन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से नन्हे बच्चों को अन्नप्राशन कराया। कार्यक्रम में शेवांशी चक्रधारी, राध्या यादव, हिमांशी निषाद, कान्हा सेन और अहान बंजारे शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने बच्चों को स्नेह और आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने स्वस्थ बच्चों से भी मुलाकात की। उन्होंने रुपेश पटेल, चंचल पटेल, प्रींसू चक्रधारी, हार्दिक बंजारे और लोककाव्या खांडे के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी लेकर अभिभावकों को बच्चों के बेहतर पोषण और देखभाल के लिए प्रेरित किया।

गोदभराई कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को दिए उपहार

इस दौरान आयोजित गोदभराई कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गर्भवती महिलाओं को उपहार भेंट कर शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में संतोषी निषाद, पूर्णिमा परेल, ममता पटेल, जयंती बंजारे और रूखमणी पाल शामिल रहीं।

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों और माताओं को बेहतर पोषण और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button