Uncategorised

बिलासपुर में फिल ग्रुप पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ठिकानों पर एक साथ सर्वे

Advertisement


बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बुधवार सुबह उस समय हलचल मच गई जब आयकर विभाग की टीम ने कोयला कारोबार से जुड़े बड़े उद्योग समूह फिल ग्रुप पर एक साथ दबिश दी।

जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम ने समूह के कार्यालय, फैक्ट्री और आवास समेत कई ठिकानों पर पहुंचकर जांच शुरू की है। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई सर्वे के तहत की जा रही है। अधिकारी एसआईआर (SIR) सर्वे टीम के रूप में पहुंचे और जिन वाहनों से टीम आई, उन पर एसआईआर के स्टीकर लगे हुए थे।

फिल ग्रुप के मालिक प्रवीण झा हैं। श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित उनके दफ्तर में आयकर अधिकारी दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच कर रहे हैं। इसके अलावा रामा वर्ल्ड स्थित आवास पर भी कार्रवाई जारी है। अधिकारियों द्वारा जरूरी दस्तावेज, कंप्यूटर डेटा और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार्रवाई का उद्देश्य संभावित वित्तीय अनियमितताओं और आय संबंधी मामलों की जांच करना है। हालांकि, आयकर विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

अचानक हुई इस कार्रवाई से कारोबारी जगत में हड़कंप की स्थिति है। शहर भर में चर्चाओं का दौर जारी है और उद्योग जगत की नजर अब जांच के निष्कर्षों पर टिकी हुई है। फिलहाल आयकर विभाग की टीम संबंधित ठिकानों पर जांच में जुटी हुई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button