Uncategorised

जगदलपुर में CG-MSC के एसडीओ की कार में संदिग्ध हालत में लाश मिलने से सनसनी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


जगदलपुर में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (CG-MSC) के एसडीओ की लाश कार में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

मृतक की पहचान 43 वर्षीय शोभाराम देवहारी के रूप में हुई है, जो मूलतः बालोद जिले के निवासी थे। वे पिछले कुछ समय से जगदलपुर के कुशवाहा भवन, माड़िया चौक के पास रह रहे थे। शनिवार 14 फरवरी की सुबह उनका शव घर से करीब डेढ़ से दो किलोमीटर दूर इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम के पास खड़ी कार में मिला।

मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने दी सूचना

सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले स्थानीय लोगों की नजर कार पर पड़ी। कार के अंदर ड्राइविंग सीट पर शोभाराम देवहारी बेसुध अवस्था में पड़े थे। इसकी सूचना तुरंत बोधघाट पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार का लॉक खोलकर शव को बाहर निकाला।

कार में मिली शराब की बोतल

प्रारंभिक जांच में कार के अंदर से शराब की बोतल और चखना बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि 13 फरवरी की रात उन्होंने कार में बैठकर शराब पी थी। हालांकि शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मौत हार्ट अटैक से हुई या अन्य किसी कारण से। बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button