Uncategorised

सर्वहारा समाज को खास तवज्जो – भाजयुमो नेता आकाश शर्मा

Advertisement

भाजयुमो नेता आकाश शर्मा ने कहा कि ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट प्रदेश के युवा, किसान, मजदूर, सर्वहारा समाज एवं आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाला है। यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रदेश को विकासशील राज्य से विकसित राज्य बनाने के संकल्प का मजबूत आधार हैउन्होंने कहा कि बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार सृजन, बुनियादी ढांचे और उद्योग को विशेष प्राथमिकता दी गई है।

युवाओं के लिए नए अवसर किसानों के लिए सहूलियतें, मजदूर वर्ग के लिए सुरक्षा और मध्यम वर्ग के लिए राहत जैसे कई महत्वपूर्ण प्रावधान इस बजट में शामिल किए गए हैं। इससे प्रदेश के करोड़ों नागरिक सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे आकाश शर्मा ने कहा कि यह बजट समावेशी विकास की भावना को मजबूत करता है, जिसमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए किए गए प्रावधान प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति देंगे उन्होंने वित्त मंत्री ओपी चौधरी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं और विकास की इस यात्रा में सहभागी बनें।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button