Uncategorised

WhatsApp Web में लॉग-इन और स्टेटस चेक करने में आई दिक्कत, अब सेवाएं सामान्य

Advertisement

नई दिल्ली: भारत में कुछ यूजर्स को आज 27 फरवरी की सुबह WhatsApp Web पर लॉग-इन करने और स्टेटस चेक करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। तड़के करीब सुबह 9 बजे यूजर्स ने वेब प्लेटफॉर्म में तकनीकी दिक्कतों की शिकायतें दर्ज कराईं।

हालांकि, फिलहाल व्हाट्सऐप वेब की सेवाएं सामान्य रूप से काम कर रही हैं और यूजर्स दोबारा लॉग-इन कर पा रहे हैं। राहत की बात यह रही कि WhatsApp के मोबाइल ऐप में किसी प्रकार की समस्या नहीं आई और लोग सामान्य रूप से मैसेजिंग सेवा का उपयोग करते रहे।


Downdetector पर शिकायतें दर्ज

वेबसाइट और ऑनलाइन सेवाओं की निगरानी करने वाली साइट Downdetector के अनुसार, करीब 64% यूजर्स ने व्हाट्सऐप वेब में आ रही समस्या की रिपोर्ट की। सुबह 8 बजे के बाद शिकायतों में हल्की बढ़ोतरी देखी गई, हालांकि कुल रिपोर्ट्स की संख्या अधिक नहीं थी।

तकनीकी गड़बड़ी अस्थायी प्रतीत हो रही है और कंपनी की ओर से अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button