135 सेकंड में Sold Out हुई ‘Batman’ इलेक्ट्रिक SUV फिर लौट रही: 10 मार्च को खुलेगी बुकिंग, सीमित यूनिट्स के लिए मचेगी होड़

लॉन्च होते ही रिकॉर्ड डिमांड, अब फैंस के दबाव पर कंपनी फिर से खोल रही है बुकिंग
देश की प्रमुख ऑटो कंपनी Mahindra & Mahindra की खास इलेक्ट्रिक SUV Mahindra BE 6 Batman Edition ने लॉन्च के समय ही ऑटो बाजार में जबरदस्त हलचल मचा दी थी। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बिक्री के लिए उपलब्ध कराई गई सभी यूनिट्स कुछ ही सेकंड में खत्म हो गई थीं। अब सोशल मीडिया पर मिले भारी समर्थन और फैंस की मांग को देखते हुए कंपनी इस लिमिटेड एडिशन SUV को एक बार फिर बाजार में उतारने जा रही है।
सिर्फ एक दिन का मौका: 10 मार्च 2026 को फिर खुलेगी बुकिंग विंडो
कंपनी के मुताबिक इस खास इलेक्ट्रिक SUV की बुकिंग 10 मार्च 2026 को दोबारा शुरू की जाएगी, लेकिन यह बुकिंग केवल एक दिन के लिए ही उपलब्ध रहेगी। कंपनी ने साफ किया है कि नए बैच की डिलीवरी 10 अप्रैल 2026 से शुरू कर दी जाएगी। पहले बैच की तरह इस बार भी यूनिट्स सीमित रहने की संभावना है, इसलिए बुकिंग खुलते ही ग्राहकों के बीच होड़ मचने की उम्मीद है।
Warner Bros. और DC Comics के साथ मिलकर तैयार हुआ था यह खास एडिशन
इस स्पेशल एडिशन SUV को Warner Bros. और DC Comics के सहयोग से डिजाइन किया गया था। इसे पहली बार अगस्त 2025 में लॉन्च किया गया था, जिसकी शुरुआती कीमत 27.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई थी। शुरुआत में कंपनी ने इसकी केवल 300 यूनिट्स बनाने की योजना बनाई थी, लेकिन भारी मांग को देखते हुए इसे बढ़ाकर 999 यूनिट्स कर दिया गया। इसके बावजूद पूरा स्टॉक महज 135 सेकंड में ही बिक गया था।
‘The Dark Knight Trilogy’ से प्रेरित दमदार और स्टेल्थी डिजाइन
इस SUV का डिजाइन मशहूर फिल्म सीरीज The Dark Knight Trilogy से प्रेरित है, जिसे निर्देशक Christopher Nolan ने बनाया था। कार को सैटिन ब्लैक एक्सटीरियर पेंट दिया गया है, जिससे इसका लुक बेहद स्टेल्थी और अग्रेसिव दिखाई देता है। इसके अलावा बॉडी पर Batman थीम वाले डेकल्स, ग्लॉस-ब्लैक क्लैडिंग और कई जगह Bat लोगो लगाए गए हैं। कॉन्ट्रास्ट के लिए सस्पेंशन स्प्रिंग्स और ब्रेक कैलिपर्स को गोल्ड कलर में पेंट किया गया है, जो इसे और भी खास बनाता है।
इंटीरियर में भी दिखती है Batman थीम, केबिन में मिलता है प्रीमियम फील
SUV का इंटीरियर भी पूरी तरह Batman थीम से प्रेरित है। केबिन में डार्क कलर स्कीम के साथ गोल्ड स्टिचिंग का इस्तेमाल किया गया है और कई जगह Batman के लोगो देखने को मिलते हैं। डैशबोर्ड पर एक खास नंबर प्लेट दी गई है, जिससे यह पता चलता है कि यह लिमिटेड एडिशन मॉडल है।
डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में Batman से जुड़े ग्राफिक्स मिलते हैं और स्टार्टअप साउंड भी इसी थीम पर आधारित है। पैनोरमिक सनरूफ पर बड़ा Batman लोगो लगाया गया है, जबकि डैशबोर्ड को चारकोल लेदर से कवर किया गया है और ड्राइवर एरिया के आसपास ब्रश्ड गोल्ड एक्सेंट दिया गया है। सीट्स में सुएड और लेदर का मिश्रण है, जिसमें गोल्डन हाइलाइट्स और Dark Knight Trilogy का एम्ब्लम मिलता है।
79 kWh बैटरी और 682 किमी तक की रेंज के साथ दमदार परफॉर्मेंस
Mahindra BE 6 Batman Edition कंपनी के टॉप-स्पेक Pack Three वेरिएंट पर आधारित है। इसमें 79 kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी के अनुसार यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार चार्ज करने पर लगभग 682 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज दे सकती है।






