रायगढ़ में गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता, घबराने की जरूरत नहीं: प्रशासन

रायगढ़: कलेक्टर Mayank Chaturvedi के निर्देश पर अपर कलेक्टर Apoorv Priyesh Toppo ने जिले में संचालित सभी गैस एजेंसी संचालकों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में खाद्य विभाग के अधिकारी और विभिन्न ऑयल कंपनियों के सेल्स ऑफिसर मौजूद रहे।
बैठक में जिले की सभी गैस एजेंसियों में घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई। समीक्षा में पाया गया कि जिले में पंजीकृत सभी घरेलू उपभोक्ताओं की जरूरत के अनुसार सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
कतारों को व्यवस्थित करने के निर्देश
अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि खासकर शहरी क्षेत्रों में गैस लेने के लिए लगने वाली लंबी कतारों को व्यवस्थित और नियंत्रित किया जाए।
उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि उपभोक्ताओं की ऑनलाइन बुकिंग या डीएससी जिस दिन सफल हो, उसी दिन गैस सिलेंडर का वितरण किया जाए।
अफवाहों से दूर रहने की अपील
अपर कलेक्टर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अनावश्यक रूप से परेशान न हों। जिले में गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है और ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था भी सुचारु रूप से चल रही है।
शिकायत के लिए कंट्रोल रूम
प्रशासन ने स्थिति की निगरानी के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है। किसी भी समस्या या शिकायत के समाधान के लिए टोल-फ्री नंबर 07762-319962 जारी किया गया है।






