छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मौसम का बड़ा यू-टर्न: तापमान गिरा, अब चढ़ेगा पारा, 25–27 मार्च को तूफान और बारिश का अलर्ट!

Advertisement
छत्तीसगढ़ में फिलहाल तापमान सामान्य से नीचे है, लेकिन अगले 5 दिनों में 3-5 डिग्री तक बढ़ेगा। 25 से 27 मार्च तक आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल इन दिनों बदला हुआ नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के रायपुर केंद्र के जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चल रहा है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।

मगर आने वाले दिनों में मौसम एक बार फिर करवट लेने के अनुमान है। विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद तापमान स्थिर रहने की संभावना है।

अभी कैसा है मौसम का हाल

प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी फिलहाल ड्राई वेदर रहने की संभावना है।

तापमान की बात करें तो दुर्ग में सबसे अधिक 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में अगले 24 घंटों के दौरान आसमान साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

कब बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 22 से 24 मार्च तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं, 25 मार्च को कई जगह हल्की बारिश, 26 और 27 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश, साथ ही आंधी, बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद 28 मार्च को फिर से मौसम साफ हो जाएगा।

लोगों के लिए चेतावनी

मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। तेज गर्मी में दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं, आंधी-तूफान के दौरान खुले में न रहें, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें, क्या संकेत दे रहा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी तापमान सामान्य से नीचे है, लेकिन अगले कुछ दिनों में तेजी से गर्मी बढ़ेगी। साथ ही बीच में आंधी-बारिश का दौर भी देखने को मिलेगा, जो मौसम के बदलाव का संकेत है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button