छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का बड़ा भंडाफोड़: लालच देकर कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन, घर बना ‘चर्च’, नेटवर्क का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
CG Durg Conversion Case: राजनांदगांव में अवैध धर्मांतरण नेटवर्क का खुलासा हुआ। आरोपी डेविड चाको गिरफ्तार हुआ है। उस पर प्रार्थना सभा की आड़ में लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने और अवैध आश्रम चलाने का आरोप है।

CG Durg Conversion Case: छत्तीसगढ़ के राजनन्दगाँव में अवैध धर्मांतरण के मामले में पुलिस की बड़ी कारवाई सामने आई है। जहां संगठित नेटवर्क चलाने के आरोपी डेविड चाको को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिस पर लोगों को लालच देकर घर्मायन्त्रण कराने और बिना अनुमति आश्रम चलाने का आरोप है।

प्रार्थना सभा की आड़ में गतिविधियां

बता दें, मामला लालबाग थाना क्षेत्र का है। जहां पुलिस को 8 जनवरी को शिकायत मिली थी, जिसके बाद जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया की आरोपी अपने घर प्रार्थना सभाओं के नाम पर लोगों को इकट्ठा करता था और उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करता था।

नाबालिगों को भी रखा गया था

पुलिस के मुताबिक आरोपी बिना वैधानिक अनुमति के आश्रम चल राह था, जहां नाबालिग बच्चों को भी रखा गया था। यह भी सामने आया कि वह लोगों को पैसों और अन्य लालच देकर अपने नेटवर्क से जोड़ रहा था।

छापेमारी में कई सामान जब्त

पुलिस ने छापेमारी के दौरान लैपटॉप, मोबाइल फोन, सोलर प्रोजेक्टर, चर्च से जुड़े रजिस्टर, सदस्यता सूची और ट्रेनिंग डॉक्यूमेंट्स बरामद किए हैं। इसके साथ ही धर्मांतरण से जुड़ी प्रचार सामग्री और दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

विदेशी फंडिंग की जांच

पुलिस को इस नेटवर्क में विदेशी फंडिंग की आशंका है। इसके लिए आरोपी के बैंक खातों और लेनदेन की जांच की जा रही है। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता भी खंगाली जा रही है।

कानूनी धाराओं में मामला दर्ज

डेविड चाको के खिलाफ छत्तीसगढ़ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3, 4, 5 और BNS की धारा 299 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को 21 मार्च को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड की मांग की गई है।

पहले भी विवादों में रहा आरोपी

डेविड चाको पहले भी विवादों में रह चुका है। नेहरू नगर स्थित उसके निवास पर पहले भी प्रार्थना सभाओं को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने अपनी गतिविधियां धर्मापुर स्थित एक निजी भवन से शुरू कर दी थीं।

कौन है डेविड चाको

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मूल रूप से केरल के एर्नाकुलम का रहने वाला है। वह कई सालों से राजनांदगांव में रह रहा था। जानकारी के अनुसार वह 6 महीने भारत और 6 महीने अमेरिका में रहता था, जिससे उसके अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की भी जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button