छत्तीसगढ़

बलरामपुर में शर्मनाक बर्बरता: ₹300 की चोरी के शक में युवक की पिटाई, सिर मुंडाया, कपड़े फाड़े; माता-पिता को भी नहीं बख्शा, FIR दर्ज

Advertisement

Balrampur Pitai: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में एक युवक के साथ बेरहम सलूक किया गया। युवक का कसूर इतना था कि उस पर 300 रुपये चोरी करने का आरोप था। ग्रामीणों की भीड़ ने उसे सजा दी। उसे बुरी तरह पीटा और बाल मुंडाकर कपड़े फाड़े।

युवक के माता-पिता से भी मारपीट

जब युवक के माता-पिता उसे बचाने आए तो ग्रामीणों ने उनके साथ भी मारपीट की। तीनों घायल हुए हैं। घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

डूमरपानी गांव की घटना

वायरल वीडियो डूमरपानी गांव का बताया जा रहा है। एक युवक पर सरसों और 300 रुपये चोरी करने का आरोप लगाकर उसकी पिटाई की जाती है। मारपीट करके उसके कपड़े फाड़ दिए जाते हैं। प्लास्टिक पाइप से उसके पैरों पर लगातार वार किए जाते हैं। उसे अर्धनग्न हालत में पीटा जाता है। सिर मुंडवा दिया जाता है।

मां ने कराई FIR

घटना के बाद युवक और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक की मां की शिकायत पर पुलिस ने 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने क्या कहा

शंकरगढ़ थाने के TI जितेन्द्र जायसवाल ने जानकारी दी कि चोरी के आरोप में 3 लोगों के साथ मारपीट हुई है। शनिवार दोपहर के आसपास का वायरल वीडियो है। युवक की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। बयान दर्ज किए जाएंगे और जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button