छत्तीसगढ़
खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा: रायपुर की महिला की मौत, 16 घायल, 4 की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

Mahasamund Ropeway Accident Update: महासमुंद के खल्लारी मंदिर में सुबह हुए रोपवे हादसे में एक महिला की जान चली गई और 16 लोग घायल हो गए। महिला रायपुर के राजा तालाब इलाके की रहने वाली थी। नाम आयुषी था और उम्र 28 साल थी। 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कलेक्टर विनय लंगेह ने हादसे की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। घायलों की जानकारी जारी की गई है।






