रायगढ़

महापौर पद के लिए युवा समाजसेवी कुलदीप नरसिंग मैदान में उतरने को तैयार…।।

Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-08.01.25- आज से चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई क्योंकि चुनाव आयोग ने नगर पालिका और नगर निगम की सीटों का आरक्षण संपूर्ण कर लिया है जिसमें रायगढ़ नगर पालिका निगम के महापौर पद के लिए एससी की घोषणा की गई है। उसके बाद से ही दोनों ही राष्ट्रीय पार्टी में दावेदारों की दावेदारी देखने को मिल रही है।
ऐसा में रायगढ़ नगर पालिका निगम महापौर पद के लिए कुलदीप नर्सिंग का नाम सामने आ रहा है, वैसे तो कुलदीप नर्सिंग पिछले कई वर्षों से समाज सेवा से जुड़े रहे हैं वही युवाओं में इनकी खास पकड़ भी है। यहां तक की कुलदीप नर्सिंग जरूरतमंदों के लिए सहयोग करने के लिए तत्पर रहते है। इन्हें शहर में कई बार गरीब और जरूरतमंदों को अस्पताल में सहयोग करते देखे गया है,यहां तक की दवाई के लिए पैसा भी देते देखे गए हैं। उनकी दावेदारी से दोनों को राष्ट्रीय पार्टी में समीकरण बिगड़ना स्वाभाविक है वहीं जानकारों की माने तो कुलदीप नर्सिंग एक सशक्त दावेदार होंगे इन्हें शहर के युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों का भी आशीर्वाद है। अभी की बात करें तो रायगढ़ सब्जी मंडी के अध्यक्ष हैं और उन छोटे गरीब विक्रेताओं समस्याओं के लिए हमेशा खड़े रहते है।कुलदीप व्यवहारिक रूप से शांत,सरल व्यक्ति है और आम लोगों के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button