छत्तीसगढ़

IPS विकास कुमार को केंद्रीय जिम्मेदारी: NIA में एसपी पद पर प्रतिनियुक्ति, राष्ट्रीय स्तर पर मिली नई भूमिका

Advertisement
छत्तीसगढ़ का एक और IPS केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहा है। IPS विकास कुमार को NIA यानी राष्ट्रीय जांच एजेंसी बतौर एसपी शामिल किया गया है।


रायपुर। 
रायपुर पुलिस में डिप्टी कमिश्नर (यातायात) के पद पर पदस्थ आईपीएस 2020 बैच के अधिकारी विकास कुमार अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी में अपनी सेवाएं देंगे। उन्हें केन्द्र सरकार ने प्रतिनियुक्ति पर ली है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

रायपुर कमिश्नरी में डिप्टी कमिश्नर पदस्थ हैं विकास कुमार
विकास कुमार 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और कवर्धा के चर्चित लोहारीडीह कांड के दौरान सुर्खियों में आए थे। तब वे वहां एडिशनल एसपी के पदस्थ थे। उस कांड के बाद विकास कुमार को निलंबित कर दिया गया था। करीब तीन महीने तक वे पुलिस मुख्यालय में अटैच रहे। बाद में जांच में क्लीनचिट मिलने के बाद उनकी पुनः पदस्थापना की गई।

क्लीनचिट के बाद पहले उन्हें PHQ में पदस्थ किया गया और फिर रायपुर पुलिस कमिश्नरी में डिप्टी कमिश्नर (यातायात) की जिम्मेदारी सौंपी गई। अब उनकी नियुक्ति NIA में होने पर इस उनके लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

केंद्र से मुख्य सचिव को आया पत्र
केंद्र सरकार की ओर से मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ सरकार के नाम भेजे गए पत्र में कहा गया है कि, विकास कुमार, IPS (CH:2020) को प्रतिनियुक्ति के आधार पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में पुलिस अधीक्षक के रूप में शामिल किया गया है।

मुझे उपर्युक्त विषय के संदर्भ में यह सूचित करने का निर्देश प्राप्त हुआ है कि, सक्षम प्राधिकारी विकास कुमार, IPS (CH:2020) को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के सामान्य नियमों और शर्तों के अनुसार, मौजूदा रिक्ति के विरुद्ध राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में पुलिस अधीक्षक के रूप में शामिल करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। अत: अनुरोध है कि, विकास कुमार को कृपया तत्काल कार्यमुक्त किया जाए, ताकि वे केंद्र में अपना नया कार्यभार ग्रहण कर सकें।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button