छत्तीसगढ़

हज यात्रियों को सीएम साय ने सौंपे फर्स्टएड किट… सुरक्षित यात्रा की कामना, 815 श्रद्धालु होंगे रवाना

Advertisement

अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में कार्यक्रम, स्वास्थ्य सुविधाओं पर खास जोर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हज यात्रियों को फर्स्टएड किट वितरित कर उनकी सुखद और सुरक्षित यात्रा की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में हज यात्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

“लगातार मिल रहा हज यात्रियों के स्वागत का अवसर”— मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि रायगढ़ से सांसद रहने के समय से लेकर अब तक उन्हें हज यात्रियों के स्वागत का अवसर मिलता रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रदेश से कुल 815 हज यात्री पवित्र यात्रा पर जा रहे हैं।

पहली बार विशेष प्रशिक्षण और मेडिकल किट की सुविधा

सीएम साय ने जानकारी दी कि इस बार स्वास्थ्य विभाग की ओर से हज यात्रियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है और उन्हें मेडिकल किट भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे यात्रा के दौरान किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से निपटने में मदद मिलेगी।

देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआ की अपील

मुख्यमंत्री ने यात्रियों से अपील की कि वे अपनी यात्रा के दौरान देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए दुआ करें और सुरक्षित लौटें।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जताई खुशी

कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह गर्व की बात है कि छत्तीसगढ़ के हज यात्रियों को यह अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अब हज यात्रा के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता, जिससे अधिक लोगों को यह पवित्र अवसर मिल रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button