छत्तीसगढ़

दोस्त की शादी में शामिल होने रायपुर से कवर्धा आए थे 6 दोस्त, 4 की दुर्घटना में मौत

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कवर्धा: कबीरधाम जिले में हुए भीषण सड़क सड़क हादसे में चार घरों के चिराग बुझ गए. पांडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़ाई के पास हादसा हुआ. इस घटना में कार सवार 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

फोक नदी पर बने पुल से एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई. इस दर्दनाक दुर्घटना में

रायपुर से दोस्त की शादी में शामिल होने कार से पहुंचे थे दोस्त

कबीरधाम पुलिस से जानकारी के अनुसार, देर रात यह हादसा हुआ. सभी युवक रायपुर के बिरगांव क्षेत्र के निवासी थे और पंडरिया में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे. समारोह से लौटते समय फोक नदी पर बने पुल से कार अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई. कार में कुल 6 लोग सवार थे.

गंभीर घायल दो युवकों का इलाज जारी

घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों और पुलिस की टीम ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला गया और तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पंडरिया स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है.

मृतकों और घायलों के नाम

मृतकों की पहचान अरमान खान, सौंफ, अनस और कौनेन के रूप में हुई है, जबकि घायल युवकों के नाम जुनैद रज़ा और आरज़ू खान बताए जा रहे हैं.

प्राथमिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. इस हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button