छत्तीसगढ़

स्पाइन सर्जरी के बाद राजनांदगांव लौटे रमन सिंह, बोले-दिल में बसता है राजनांदगांव

Advertisement

राजनांदगांव: स्पाइन सर्जरी के बाद स्वास्थ्य लाभ लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह रविवार देर शाम अपने गृह क्षेत्र राजनांदगांव पहुंचे. लंबे समय तक स्वास्थ्य कारणों से क्षेत्र से दूर रहने के बावजूद उन्होंने विकास कार्यों को लेकर अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि वे कहीं भी रहें, राजनांदगांव हमेशा उनके दिल में बसता है.

रमन सिंह ने बताया राजनांदगांव में उनका नाता

पत्रकारों से चर्चा के दौरान डॉ. रमन सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र की मिट्टी से उनका गहरा जुड़ाव है और यही धरती उन्हें संसद और मुख्यमंत्री जैसे उच्च पदों तक लेकर गई है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मिलने का उन्हें लंबे समय से इंतजार था, जो अब पूरा हुआ है.

राजनांदगांव को रमन सिंह की सौगात

रमन सिंह ने जानकारी दी कि जिले के लिए बजट में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं. इनमें करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी. इसके अलावा शहर में लगभग 35 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे.

राजनांदगांव में क्रिकेट एकेडमी और हॉकी के लिए एस्ट्रोटर्फ

सिंह ने बताया कि उनकी अनुशंसा पर शहर में क्रिकेट अकादमी के लिए 5 एकड़ भूमि स्वीकृत की गई है, जिससे जल्द ही जिले को आधुनिक खेल सुविधाएं मिलेंगी. साथ ही हॉकी खिलाड़ियों के लिए नए एस्ट्रोटर्फ की व्यवस्था भी की जाएगी. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य में सुधार के बाद अब उनकी प्राथमिकता इन सभी विकास कार्यों को तेजी से जमीन पर उतारना है.

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button