छत्तीसगढ़

मुंबई इंडियंस रायपुर पहुंची: 10 मई को शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में RCB से होगा मुकाबला

Advertisement
आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस बुधवार को दोपहर बाद चार बजे रायपुर पहुंची। टीम 10 मई को आरसीबी के खिलाफ शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम रायपुर में मैचे खेलेगी।

रायपुर। आईपीएल का मुकाबला खेलने के लिए मुंबई इंडियंस की टीम बुधवार दोपहर बाद लगभग चार बजे राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंच गई। टीम विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंची। मुंबई इंडियंस की टीम 10 मई को विराट कोहली की टीम आरसीबी के साथ अपना मुकाबला खेलेगी।

पांड्या, सूर्या, बुमराह और तिलक नहीं आए
बताया गया है कि, टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या, स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, बल्लेबाज तिलक वर्मा और स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चारों खिलाड़ी अभी रायपुर नहीं पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि, ये चारों कल रायपुर पहुंचेंगे।

एयरपोर्ट से सीधे होटल रवाना हुई टीम
एयरपोर्ट से विशेष लग्जरी बस पर सवार होकर मुंबई की टीम सीधे मेफेयर होटल के लिए रवाना हो गई। रोहित शर्मा, के साथ टीम के ज्यादातर खिलाड़ी रायपुर पहुंच गए। हालांकि बताया जा रहा है कि, कप्तान हार्दिक पांड्या टीम के साथ रायपुर नहीं पहुंचे हैं। उल्लेखनीय है कि, मैचे में अभी चार दिन का समय है। संभवत: इसीलिए पांड्या ने फिलहाल मुंबई में ही आराम करने की सोची है।

एयरपोर्ट पर क्रिकेट फैंस का जमावड़ा 
टीम के फैंस को पहले ही पता था कि, आज मुंबई इंडियंस की टीम रायपुर पहुंचने वाली है। इसीलिए बड़ी संख्या में लोग अपने चहेते खिलाड़ियों को देखने के लिए एयरपोर्ट के बाहर घंटों पहले से ही जमा थे। जैसे ही टीम के खिलाड़ी एयरपोर्ट से बाहर से निकले, फैंस ने अपने खिलाड़ियों को चियर कर उनका अभिवादन किया।

प्‍वाइंट्स टेबल में नौवें नंबर पर है मुंबई इंडियंस
आईपीएल 2026 में अब मुंबई इंडियंस 9वें स्‍थान पर जमी हुई है। वहीं, लखनऊ अपने लचर प्रदर्शन के कारण आखिरी स्‍थान यानी 10वें पायदान पर काबिज है। पंजाब किंग्‍स की टीम आईपीएल 2026 की प्‍वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्‍थान पर बरकरार है। श्रेयस अय्यर (जिन्‍हें सरपंच भी कहा जाता है) के नेतृत्‍व वाली पंजाब किंग्‍स के 9 मैचों में 13 अंक हैं। वहीं, रजत पाटीदार के नेतृत्‍व वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 9 मैचों में 12 अंक के साथ दूसरे स्‍थान पर जमी हुई है। सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्‍थान रॉयल्‍स भी 12 अंकों के साथ क्रमश: तीसरे व चौथे स्‍थान पर हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button