छत्तीसगढ़

कोरबा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल: नोनबिर्रा गांव में सीमांकन गड़बड़ी और रिश्वत के आरोप, ग्रामीणों ने RI और पटवारी को 2 घंटे तक बनाया बंधक

Advertisement
कोरबा जिले के नोनबिर्रा गांव में जमीन सीमांकन को लेकर बड़ा विवाद हो गया। गलत सीमांकन और पैसे लेने के आरोप में ग्रामीणों ने RI और पटवारी को 2 घंटे तक बंधक बना लिया।

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र से राजस्व सीमांकन के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। जहां गलत सीमांकन और पैसे लेकर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। दरअसल, ग्रामीणों ने राजस्व निरीक्षक (आरआई) और पटवारी को करीब दो घंटे तक कार में बंधक बनाकर रखा। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने चार ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नोनबिर्रा में भूमि सीमांकन के दौरान विवाद
घटना नोनबिर्रा गांव की है। जानकारी के मुताबिक, न्यायालय नायब तहसीलदार करतला के आदेश पर हल्का पटवारी भरत चौहान और राजस्व निरीक्षक जयपाल सिंह 8 मई को ग्राम नोनबिर्रा के बनियापारा पहुंचे थे। यहां आवेदक संतराम की भूमि खसरा नंबर 643/1, रकबा 0.085 हेक्टेयर का सीमांकन किया जाना था।

ग्रामीणों ने लगाया गलत सीमांकन का आरोप
राजस्व अमले ने नियमानुसार संबंधित पक्षों को सूचना देने के बाद खसरा नंबर 643 के सभी बंटाकों की नाप-जोख कर सीमांकन की प्रक्रिया पूरी की और इसकी जानकारी आवेदक को दी। इसी दौरान एक ही परिवार के कुछ ग्रामीण सीमांकन को लेकर भड़क गए और गलत सीमांकन करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा
आरोप है कि, ग्रामीणों ने आरआई और पटवारी पर पैसे लेकर गलत सीमांकन करने का आरोप लगाया और दोनों अधिकारियों को कार में बैठाकर करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा। विवाद के दौरान एक ग्रामीण ने रस्सी लेकर आत्महत्या की धमकी देकर माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया।

चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
घटना के बाद हल्का पटवारी भरत चौहान ने करतला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button