कांकेर-नारायणपुर सीमा पर सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: दो अलग-अलग ऑपरेशन में भारी मात्रा में गोला-बारूद, BGL और हथियार सामग्री बरामद

कांकेर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की समाप्ति के बाद लगातार हथियारों का जखीरा मिल रहा है। रविवार को कांकेर- नारायणपुर सीमा पर दो अलग- अलग ऑपरेशन में भारी मात्रा में गोला- बारूद, बीजीएल, रायफल, बारूद समेत अन्य सामग्रियां बरामद की गई है। एसपी निखिल राखेचा ने इसकी जानकारी दी है।
गढ़चिरौली में जवानों ने नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री को किया तबाह
वहीं राजनांदगांव जिले की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में जवानों ने नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री को तबाह किया है। सरेंडर नक्सलियों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने जंगल में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया है। पोमकेन-बिनगुंडा जंगल से हथियार बनाने की मशीनें, पाइप, जनरेटर, सोलर पैनल समेत भारी सामान बरामद किया गया है। गढ़चिरौली पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन टीम और BDDS की संयुक्त कार्रवाई में नक्सल सामग्री मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

दंतेवाड़ा में 5 किलो की आईईडी बरामद
उल्लेखनीय है कि, दंतेवाड़ा के बारसूर थाना क्षेत्र के हिड़पाल जंगल में जवानों ने 5 किलो का प्रेशर कुकर आईईडी बरामद कर उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। जवानों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत जिला पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।






