छत्तीसगढ़

18.13 करोड़ गबन कांड में बड़ी कार्रवाई : अपेक्स बैंक के प्रबंधक, लिपिक और लेखाधिकारी समेत 8 कर्मचारी बर्खास्त

Advertisement
Advertisement
Advertisement
अपेक्स बैंक की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ के गबन के मामले में कड़ी कार्रवाई की गई है।

रायपुर। अपेक्स बैंक की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ के गबन के मामले में कड़ी कार्रवाई की गई है। इस संबंध में बरमकेला शाखा में पदस्थ नियमित कर्मचारी डीआर बाघमारे प्रबंधक, मीनाक्षी मांझी लेखाधिकारी एवं आशीष कुमार पटेल लिपिक को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। 5 आउटसोर्सिंग स्टॉफ लिकेश कुमार बैरागी, रमाकांत श्रीवास, अरुण चंद्राकर, खीरदास महंत, बालकृष्ण कर्ष को नौकरी से बाहर किया गया है।

इन संलिप्त अधिकारियों व कर्मचारियों से गबन की राशि की वसूली की जाएगी। बताया गया है कि,  छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के प्राधिकृत अधिकारी केदार नाथ गुप्ता द्वारा बैंकिंग गतिविधियों के साथ संदिग्ध लेन-देन, गबन तथा वित्तीय अनियमितओं की लगातार समीक्षा करते हुए दोषियों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

बरमकेला शाखा के 8 कर्मियों ने किया 18.13 करोड़ का गबन
इसी कड़ी में छग राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की शाखा-बरमकेला, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1 अप्रैल 2021 से नवंबर 2024 के मध्य शाखा-बरमकेला के कर्मचारियों द्वारा शाखा बरमकेला से संबद्ध समितियों के खातों को नामे कर डीएमआर खातों से नियम विपरीत ट्रांजेक्शन कर नकद आहरण करने तथा समितियों के केसीसी खातों को अनाधिकृत रूप से ट्रांजेक्शन करते हुए लगभग 18.13 करोड़ राशि अंतरण कर गबन किया जाना पाया गया। गबन में सम्मिलित कुल 8 कर्मचारियों पर अपेक्स बैंक द्वारा थाना बरमकेला जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 4 मई 2025 को एफआईआर दर्ज कराया जा चुका है। बैंक प्रबंधन द्वारा पूर्ण पारदर्शिता एवं सख्त रवैया अपनाते हुए उच्च स्तरीय जांच कराया गया एवं गबन प्रकरण का विशेष आडिट कराया गया।

1451 समिति प्रबंधक नवीन संवर्ग के पदों पर होगी भर्ती
अपेक्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी केदार नाथ गुप्ता की पहल पर अपेक्स बैंक एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं केदार कश्यप, सहकारिता मंत्री के निर्देश पर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं, द्वारा 1451 समिति प्रबंधक (नवीन संवर्ग) के पदों की भर्ती की सैद्धांतिक अनुमति प्रदान की गई है। सहकारिता के जरिये गांवो तक सुविधाएं तथा सेवाएं पंहुचाने का दायरा तेजी से बढ़ाने के लिए 515 पैक्स सोसाइटी का गठन किया गया है। किसानों के लिए यह बड़ी पहल है। श्री गुप्ता ने आगे बताया कि बैंक में गबन-घोटाले करने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही करने के कारण लाभमें वृद्धि हुई है। अपेक्स बैंक ने गत वर्ष 2024-25 में 38.99 करोड़ शुद्ध लाभ अर्जित किया था जो कि वर्ष 2025-26 में राशि रूपये 1.87 करोड़ से बढ़कर राशि रुपए 40.86 करोड़ का शुद्ध लाभार्जन किया गया।

अब नहीं होगा गबन और फर्जी ऋण वितरण

केदार नाथ गुप्ता ने कहा है कि,  सहकारी बैंकों में गबन, किसानों के नाम फर्जी ऋण पर रोक लगाने हेतु नया सॉफ्टवेयर अपडेट किया गया है। ई-केसीसी पोर्टल के माध्यम से किसानों को ऋण वितरण हेतु किसानों का बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का परिचालन किया जा रहा है बैंकिंग निरीक्षण को मजबूत किया जा रहा है। आडिट से सुरक्षा की कार्यवाही की जा रही है। पैक्स कम्प्यूटराइजेशन से संपूर्ण प्रविष्टि को पारदर्शी किया जा रहा है। अब किसानों के मन में सहकारी बैंकों के प्रति विश्वास बढ़ने लगा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button