Uncategorised

कवर्धा में जुआ फॉर्महाउस पर छापा, 11 जुआरी गिरफ्तार; डेढ़ लाख का सामान जब्त

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने जुआ गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फार्महाउस पर छापा मारकर 11 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना कवर्धा, एएनटीएफ और साइबर थाना की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

खैरबनाकला गांव के फॉर्महाउस में चल रहा था जुआ

जानकारी के अनुसार, पुलिस को खैरबनाकला गांव स्थित एक फार्महाउस में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर गठित संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी और वहां जुआ खेलते 11 लोगों को पकड़ लिया।

नगदी, मोबाइल और वाहन भी जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25,700 रुपये नगद, 8 मोबाइल फोन, 2 मोटरसाइकिल और ताश की गड्डी बरामद की है। जब्त सामान की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1,50,700 रुपये बताई गई है।

जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 4 और 5 के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

अभियान आगे भी जारी रहेगा

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button