Uncategorised

Monsoon Preparedness : कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने बारिश पूर्व तैयारियों की समीक्षा की, जलभराव और आपदा प्रबंधन पर दिए सख्त निर्देश

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। आगामी (monsoon preparedness) को देखते हुए सोमवार को जिला कलेक्टोरेट में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने वर्षा पूर्व तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि बारिश के दौरान जनजीवन प्रभावित न हो, इसके लिए समयबद्ध, प्रभावी और समन्वित ढंग से कार्य सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या समन्वय की कमी के कारण आम नागरिकों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

नालों की सफाई, जल निकासी और राहत व्यवस्था पर विशेष जोर

कलेक्टर ने नगरीय निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों में नालों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने, जलभराव वाले स्थानों की पहचान करने तथा राहत एवं शेल्टर हाउस की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ अथवा अन्य आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने को कहा।

आपदा से निपटने के लिए समय रहते पूरी हों तैयारियां

बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि संभावित आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने अधिकारियों से फील्ड स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग करने और किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

स्वास्थ्य विभाग को दवाइयों और एंटी वेनम का पर्याप्त भंडारण रखने के निर्देश

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने जलजनित एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों में जीवनरक्षक और सामान्य दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सर्पदंश की संभावित घटनाओं को देखते हुए सभी स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त मात्रा में एंटी वेनम उपलब्ध रखने और आवश्यक एहतियाती व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button