Uncategorised

Chhattisgarh Ration ATM News : छत्तीसगढ़ में पहली बार शुरू होगा चावल एटीएम, 24 घंटे मिलेगा राशन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अब दुकान खुलने का इंतजार नहीं, न लाइन की झंझट, न नेटवर्क की परेशानी

छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली के तहत चावल वितरण को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। प्रदेश में पहली बार राशन एटीएम मशीन शुरू की जा रही है, जिसके जरिए हितग्राही 24 घंटे में कभी भी अपना राशन ले सकेंगे। इसके बाद राशन दुकान खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और लंबी कतारों से भी राहत मिलेगी।

कैसे काम करेगा राशन एटीएम

अन्नापूर्ति मशीन के जरिए हितग्राही को सिर्फ अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज करना होगा और आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद मशीन स्क्रीन पर पात्रता के अनुसार चावल की मात्रा दिखा देगी। इसके बाद निर्धारित मात्रा में चावल तुरंत उपलब्ध हो जाएगा। बताया जा रहा है कि एक बार में मशीन 25 किलो तक राशन उपलब्ध करा सकेगी।

कालाबाजारी पर भी लगेगी लगाम

राशन एटीएम शुरू होने से न केवल लोगों का समय बचेगा, बल्कि दुकानों में होने वाली अनियमितताओं और चावल की कालाबाजारी पर भी रोक लगने की उम्मीद है। कई बार दुकानदार अपनी सुविधा के अनुसार दुकान बंद कर देते हैं या नेटवर्क समस्या के कारण वितरण बाधित हो जाता है, लेकिन इस मशीन से यह परेशानी काफी हद तक खत्म हो जाएगी।

महिलाओं को मिलेगा संचालन का अवसर

खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार शुरुआती चरण में मशीन का संचालन सुबह से रात 10 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद इसे 24 घंटे के लिए खुला रखा जाएगा। सबसे खास बात यह है कि इसका संचालन महिला स्वसहायता समूह की महिलाएं करेंगी, जिससे उन्हें रोजगार और सशक्तिकरण का अवसर मिलेगा।

गुजरात और ओडिशा में पहले से चल रही है व्यवस्था

बताया जा रहा है कि ऐसी मशीनें पहले से गुजरात और ओडिशा में संचालित हो रही हैं। हाल ही में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले, डायरेक्टर फरिया आलम और कलेक्टर अभिजीत सिंह ने इसकी टेस्टिंग भी देखी। अब छत्तीसगढ़ में इसे लागू करने की तैयारी तेज हो गई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button