Uncategorised

Raigarh MIC Meeting : मेयर इन काउंसिल की बैठक में शहर विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सड़क, पेयजल, सौंदर्यीकरण और पाइपलाइन विस्तार समेत जनहित के कार्यों पर लगी मुहर

रायगढ़। महापौर जीवर्धन चौहान की अध्यक्षता में आयोजित मेयर इन काउंसिल (MIC) की बैठक में शहर के समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और विभिन्न प्रशासनिक विषयों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में अधोसंरचना विकास, सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, सौंदर्यीकरण और जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

लोक कर्म विभाग के प्लेसमेंट कर्मचारियों की सेवाएं रहेंगी जारी

बैठक में प्रभारी निगम सचिव अनिल वाजपेई ने सभी एजेंडा प्रस्तुत किए। परिषद ने लोक कर्म विभाग में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों की सेवाओं को नई निविदा प्रक्रिया पूरी होने तक पूर्व निर्धारित दरों पर जारी रखने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी।

सड़क निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्यों को मिली स्वीकृति

एमआईसी बैठक में वार्ड क्रमांक 5 एवं 9 में बची हुई स्वीकृत राशि से स्थल परिवर्तन कर सीसी सड़क निर्माण कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। वहीं, खर्राघाट क्षेत्र के सौंदर्यीकरण तथा पुराने रपटा पुल के जीर्णोद्धार कार्य में आवश्यक अतिरिक्त कार्यों के भुगतान को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

470 लाख रुपये से अधिक की पाइपलाइन विस्तार योजना को मंजूरी

बैठक में ढिमरापुर चौक से कोतरा रोड आरओबी तक लगभग 470.41 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित पाइपलाइन विस्तार कार्य के लिए प्राप्त न्यूनतम निविदा दर का अनुमोदन किया गया। इसके साथ ही शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अन्य प्रशासनिक विषयों पर भी आवश्यक निर्णय लिए गए।

समयबद्ध और पारदर्शी विकास पर रहेगा जोर

महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल विकास कार्यों को स्वीकृति देना नहीं, बल्कि प्रत्येक परियोजना को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से पूरा कर उसका लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्डों में जरूरत के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

आयुक्त ने दिए त्वरित क्रियान्वयन के निर्देश

नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि स्वीकृत सभी प्रस्तावों पर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई करते हुए विकास कार्यों को गति दी जाएगी। उन्होंने वित्तीय अनुशासन, तकनीकी गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ शहर की आधारभूत अधोसंरचना को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

बैठक में रहे ये जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित

बैठक में एमआईसी सदस्य सुरेश गोयल, पंकज कंकरवाल, मुक्तिनाथ बबुआ, त्रिवेणी डहरे, अमित शर्मा, आनंद भगत सहित उपायुक्त सुतीक्षण यादव, कार्यपालन अभियंता अमौत, मृत्युश लोहिया तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button