छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 2024 बैच के IFS अधिकारियों की नई पदस्थापना, फील्ड ट्रेनिंग के लिए अलग-अलग वनमंडलों में मिली जिम्मेदारी

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) के प्रशिक्षु अधिकारियों की फील्ड ट्रेनिंग के लिए अस्थायी पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। सभी अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न वनमंडलों में उप वनमंडलाधिकारी (SDO Forest) के पद पर प्रशिक्षण हेतु तैनात किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार:

  • कुनाल मिश्रा को सरगुजा वनमंडल (अंबिकापुर) में पदस्थ किया गया है।
  • मृगजा जालिंदर यादव को कटघोरा वनमंडल में प्रशिक्षण के लिए नियुक्त किया गया है।
  • परख सारडा को सुकमा वनमंडल में पदस्थ किया गया है।
  • प्रीति यादव को उत्तर नारायणपुर वनमंडल में उप वनमंडलाधिकारी के रूप में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • यशस्वी मौर्य को राजनांदगांव वनमंडल में प्रशिक्षण के लिए तैनात किया गया है।

विभाग के अनुसार, यह पदस्थापना 2024 बैच के प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की फील्ड ट्रेनिंग के उद्देश्य से की गई है, ताकि उन्हें वन प्रबंधन और प्रशासनिक कार्यों का व्यावहारिक अनुभव मिल सके।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button