छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ : वरिष्ठ अधिवक्ता अर्जुन वर्मा के खिलाफ FIR को लेकर जिला अधिवक्ता संघ ने खोला मोर्चा

Advertisement

रायगढ़। वरिष्ठ अधिवक्ता अर्जुन वर्मा के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर जिला अधिवक्ता संघ ने विरोध जताते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। संघ ने FIR रद्द करने और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

सीमांकन के दौरान विवाद का आरोप
अधिवक्ता संघ के अनुसार, सीमांकन के दौरान कमलेश कोठले और कुछ अन्य लोगों ने अधिवक्ता अर्जुन वर्मा के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट की। संघ का कहना है कि अर्जुन वर्मा संबंधित प्रकरण में न्यायालय के आदेश पर राजस्व निरीक्षक और पटवारी के साथ मौके पर मौजूद थे।

एकतरफा कार्रवाई का लगाया आरोप
संघ का आरोप है कि घटना के बाद अधिवक्ता अर्जुन वर्मा के खिलाफ ही जातिगत गाली-गलौज की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर दी गई। वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील पांडे ने पुलिस पर पर्याप्त जांच किए बिना एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया।

अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर और सचिव संदीप दास वैष्णव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिवक्ता कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कहा कि अपने साथी अधिवक्ता को न्याय दिलाने के लिए अधिवक्ताओं को सड़क पर उतरना पड़ा है। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर छत्तीसगढ़ अधिवक्ता परिषद को भी ज्ञापन दिया गया है।

FIR रद्द करने की मांग, आंदोलन की चेतावनी
अधिवक्ता संघ ने अर्जुन वर्मा के खिलाफ दर्ज FIR रद्द करने के साथ कमलेश कोठले के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button