छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बस्तर के विकास पर रहा जोर

Advertisement

रायपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के विकास, बस्तर में शांति, किसान कल्याण, महिला सशक्तीकरण, युवाओं के रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने प्रदेश के विकास को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं और योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों और अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेने और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए किए गए त्याग और बलिदान को हमेशा स्मरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

बस्तर में शांति के बाद विकास को मिली नई गति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में बस्तर के विकास को विशेष प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता के बाद बस्तर में शांति, विश्वास और विकास की नई सुबह हुई है। सरकार का लक्ष्य बस्तर के प्रत्येक क्षेत्र तक विकास योजनाओं और बुनियादी सुविधाओं को पहुंचाना है।

39 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ और ‘बस्तर मुन्ने अभियान’ के माध्यम से 31 योजनाओं और 14 सामुदायिक सुविधाओं का लाभ बस्तर संभाग के 39 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इन योजनाओं के जरिए दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सरकारी सुविधाओं से जोड़ने का काम किया जा रहा है।

बंद स्कूल फिर शुरू, 36 नए स्कूल स्वीकृत

उन्होंने कहा कि नक्सल हिंसा के कारण बंद पड़े स्कूलों को दोबारा शुरू किया जा रहा है। इसके साथ ही बस्तर क्षेत्र में 36 नए स्कूल स्वीकृत किए गए हैं। ओरछा और जगरगुंडा जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में एजुकेशन सिटी विकसित करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है, जिससे आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा के अवसर मिल सकें।

34 लाख से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि अभियान के तहत 34 लाख से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है। सरकार का उद्देश्य बस्तर के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाना और लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना है।

विकास के साथ रोजगार और आधुनिक तकनीक पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के अवसर बढ़ाने, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने तथा उद्योग और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने पर सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लिए सरकार विकास की गति को और तेज करेगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button