रायगढ़

रेलवे स्टेशन के बाहर महंगी अंग्रेजी शराब बेच रहा था आरोपी, 34 हजार की शराब जब्त; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisement

रायगढ़। अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अलग-अलग ब्रांड की करीब 22.5 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब, जिसकी कीमत लगभग 34 हजार रुपये बताई गई है, बरामद की गई है। पुलिस ने शराब बिक्री से प्राप्त 1 हजार रुपये नकद भी जब्त किए हैं।

मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस
पुलिस के अनुसार टीम केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति बैग में अंग्रेजी शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

बैग में मिली अलग-अलग ब्रांड की शराब
मौके पर पुलिस ने 62 वर्षीय सुरिस्ठ सिंह निवासी रांची, झारखंड को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके अलग-अलग बैग से टिचर्स, ब्लैक डॉग और वेट-69 समेत कुल 22.5 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी शराब बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

शराब और बिक्री की रकम जब्त
पुलिस ने शराब की अनुमानित कीमत करीब 34 हजार रुपये बताई है। इसके अलावा शराब बेचकर प्राप्त 1 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए। पुलिस ने शराब और रकम जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button