Mirzapur: The Movie: रवि किशन से सोनल चौहान तक, चार नए किरदारों के फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी

मुंबई। बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म के मेकर्स ने अब रवि किशन, मोहित मलिक, सुशांत सिंह और सोनल चौहान के किरदारों के नए फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी किए हैं। इन पोस्टर्स के सामने आने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की दिलचस्पी और बढ़ गई है।
चारों कलाकार निभाएंगे अहम किरदार
फिल्म में रवि किशन बाब्बन बबुआ, मोहित मलिक बिरजू लोहार, सुशांत सिंह भैरव सिंह करनावत और सोनल चौहान मुमताज बीबी के किरदार में नजर आएंगे। जारी किए गए पोस्टर्स में इन कलाकारों के किरदारों का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है।
बड़े पर्दे पर दिखेगा मिर्जापुर का ‘भौकाल’
‘मिर्जापुर: द मूवी’ इसी चर्चित क्राइम फ्रेंचाइजी को बड़े पर्दे पर विस्तार देने वाली फिल्म है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु समेत फ्रेंचाइजी के कई प्रमुख कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और कहानी-पटकथा पुनीत कृष्णा ने लिखी है।
4 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक
फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसे हिंदी और तेलुगु में रिलीज किए जाने की जानकारी सामने आई है।






