रायगढ़

सेवा संकल्प अभियान की केंद्रीय टोली में ओपी चौधरी, 17 सितंबर से शुरू होगा एक महीने का अभियान

Advertisement

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी सेवा को संगठन के मूल मंत्र के रूप में आगे बढ़ाते हुए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाने जा रही है। एक महीने तक चलने वाले इस राष्ट्रीय अभियान के दौरान विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

केंद्रीय टोली में मिली जिम्मेदारी
अभियान के लिए गठित केंद्रीय टोली में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी को सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय स्तर पर लगातार मिल रही जिम्मेदारियों के बीच इस दायित्व को उनके संगठनात्मक कार्यों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

‘सेवा ही संकल्प’ की थीम पर होंगे कार्यक्रम
ओपी चौधरी ने कहा कि भाजपा का यह अभियान बड़े स्तर पर संचालित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘सेवा’ की सोच को आधार बनाकर विभिन्न सेवा कार्य किए जाएंगे। अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा।

कार्यकर्ता की भूमिका पर कही बात
ओपी चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता का काम छोटा या बड़ा नहीं होता। राज्य में काम करने वाले कार्यकर्ता से लेकर देश की टोली और बूथ स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ता तक सभी की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

राष्ट्रीय स्तर पर लगातार मिल रही जिम्मेदारियां
गौरतलब है कि इससे पहले भी ओपी चौधरी को भाजपा के जेन-जेड आउटरीच प्रोग्राम की केंद्रीय टीम में शामिल किया गया था। अब सेवा संकल्प अभियान की केंद्रीय टोली में जिम्मेदारी मिलने से संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका एक बार फिर सामने आई है। हालांकि, ओपी चौधरी लगातार खुद को पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में प्रस्तुत करते रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button