रायगढ़

लक्ष्मी प्रसाद स्वर्णकार का निधन, प्रेस क्लब ने दी श्रद्धांजलि

Advertisement

रायगढ़। शहर के चांदमारी निवासी एवं वर्तमान में चंद्रनगर केलो विहार में रह रहे लक्ष्मी प्रसाद स्वर्णकार का शुक्रवार रात हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।

मिलनसार व्यक्तित्व के थे लक्ष्मी प्रसाद

लक्ष्मी प्रसाद स्वर्णकार मृदुभाषी, सरल एवं मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। वे अम्बिकेश स्वर्णकार और पत्रकार राकेश स्वर्णकार के पिता थे। उनके निधन से परिवार ने एक महत्वपूर्ण सदस्य खो दिया। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

पंजरी प्लांट मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार

शनिवार सुबह चंद्रनगर स्थित उनके निवास से अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा में परिजन, रिश्तेदार, परिचित एवं शुभचिंतक शामिल हुए। पंजरी प्लांट मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। ज्येष्ठ पुत्र अम्बिकेश स्वर्णकार ने उन्हें मुखाग्नि दी।

प्रेस क्लब सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि

लक्ष्मी प्रसाद स्वर्णकार के निधन पर रायगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष हेमंत थवाईत, सचिव नवीन शर्मा सहित प्रेस क्लब के सभी सदस्यों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button