देश विदेश

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर दिल्ली में जुटेंगे देशभर के पत्रकार

Advertisement

1 दिसंबर से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरना, छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में पत्रकारों के शामिल होने का दावा

रायपुर/बिलासपुर। देशभर में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) ने दिल्ली में प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में संगठन की ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और सक्रिय सदस्यों ने हिस्सा लेकर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की।

1 दिसंबर से जंतर-मंतर पर प्रस्तावित धरना

बैठक में बताया गया कि संगठन की ओर से 1 दिसंबर से नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित है। संगठन का कहना है कि देश के अलग-अलग राज्यों से पत्रकार इस आंदोलन में शामिल होकर केंद्र सरकार के समक्ष पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग रखेंगे।

छत्तीसगढ़ से सैकड़ों पत्रकारों के पहुंचने की तैयारी

संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी राकेश प्रताप सिंह परिहार और महफूज खान ने बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ की तर्ज पर अन्य राज्यों में भी दिल्ली आंदोलन को लेकर पत्रकारों के बीच चर्चा शुरू हो गई है। उनका दावा है कि 1 दिसंबर को देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में पत्रकार दिल्ली पहुंचेंगे।

संगठन का कहना है कि पत्रकारों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने और उन्हें बिना भय के निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अवसर देने के लिए देशभर में प्रभावी पत्रकार सुरक्षा कानून की जरूरत है।

जिलों में होंगी अलग-अलग बैठकें

ऑनलाइन बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों की तैयारियों की जानकारी साझा की। सभी सदस्यों ने आंदोलन में एकजुट होकर भाग लेने पर सहमति जताई।

आगामी दिनों में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बैठकें आयोजित कर पत्रकारों को आंदोलन से जोड़ने और अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की योजना बनाई गई है।

ऑनलाइन बैठक में ये पदाधिकारी और पत्रकार रहे शामिल

बैठक में राकेश प्रताप सिंह परिहार, महफूज खान, गोविंद शर्मा, राकेश तंबोली, क्रांति रावत, नरेंद्र चौबे, राजेश सोनी, नरेश चौहान, गुड्डू फारूकी, नारायण बाइन, नेहरू देवांगन, रामकृष्ण पाठक, उमा यादव, सुरजीत सिंह रैना, कुसुम, गुरचरण और नीरज विश्वास सहित अन्य पत्रकार साथी शामिल रहे।

सौजन्य:
गोविंद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button