देश विदेश
वाराणसी में 30 लाख का इनामी नक्सली ढेर, TPC कमांडर बृजेश गंझू की हुई पहचान

NIA ने करीब 8 साल पहले टेरर फंडिंग मामले में घोषित किया था वांटेड
वाराणसी। वाराणसी से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। यहां 30 लाख रुपये के इनामी नक्सली बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह के मारे जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि बृजेश गंझू झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) का कमांडर था।
टेरर फंडिंग केस में वांटेड था बृजेश गंझू
बताया गया है कि बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने करीब आठ साल पहले टेरर फंडिंग से जुड़े मामले में वांटेड घोषित किया था। उसके खिलाफ जांच एजेंसियों की कार्रवाई लंबे समय से चल रही थी।
30 लाख रुपये का था इनाम
बृजेश गंझू पर 30 लाख रुपये का इनाम घोषित होने की बात सामने आई है। वाराणसी में उसके मारे जाने की खबर के बाद सुरक्षा और जांच एजेंसियां मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल में जुटी हैं। घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।






