देश विदेश

सोमनाथ मंदिर और अहमदाबाद BJP कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Advertisement

ईमेल के जरिए मिली धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में अब तक नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान

गुजरात। गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर और अहमदाबाद के खानपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों स्थानों को धमकी भरा ईमेल भेजा गया था।

पुलिस ने बताया फर्जी ईमेल

धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में यह ईमेल फर्जी पाया गया है। संबंधित स्थानों पर जांच की गई, लेकिन अब तक किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या गतिविधि सामने नहीं आई है।

सुरक्षा व्यवस्था की गई मजबूत

धमकी भरे ईमेल के बाद सोमनाथ मंदिर और अहमदाबाद स्थित भाजपा कार्यालय की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस ईमेल भेजने वाले के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

पुलिस के मुताबिक फिलहाल जांच में किसी वास्तविक खतरे से जुड़े तथ्य सामने नहीं आए हैं। मामले की आगे जांच जारी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button