छत्तीसगढ़

महिला सशक्तिकरण विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का मजबूत आधार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Advertisement

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, रोजगार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत है। महिलाओं का सशक्तिकरण विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का मजबूत आधार है। राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, रोजगार, उद्यमिता और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। महिलाओं को ऐसे अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है, जिनसे वे अपनी क्षमताओं का विकास कर सकें और आत्मविश्वास के साथ समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

विकास की यात्रा में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को केवल शासकीय योजनाओं का लाभार्थी बनाना नहीं है, बल्कि उन्हें परिवार, समाज और प्रदेश की विकास यात्रा में सक्रिय भागीदार एवं नेतृत्वकर्ता बनाना है।

उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनती हैं, तो इसका सकारात्मक प्रभाव परिवार और समाज पर भी पड़ता है। महिला सशक्तिकरण से प्रदेश के समग्र विकास को गति मिलती है।

आत्मनिर्भर मातृशक्ति से विकसित छत्तीसगढ़ का लक्ष्य

राज्य सरकार की प्राथमिकता महिलाओं के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और उद्यमिता के अवसरों को बढ़ावा देना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा और क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ सकें। महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को मजबूत बनाकर छत्तीसगढ़ को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button