रायगढ़

रायगढ़ में 31 अक्टूबर को भाजपा की विशाल पदयात्रा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी होंगे शामिल

Advertisement

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत 31 अक्टूबर को रायगढ़ में विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी विशेष रूप से शामिल होंगे। पदयात्रा में जिलेभर से पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

सिंदूर पार्क से सुबह 11 बजे शुरू होगी पदयात्रा

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 31 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सिंदूर पार्क में सभा आयोजित की जाएगी। इसके बाद सुबह 11 बजे पदयात्रा प्रारंभ होगी। भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी प्रतिमा चौक तक पहुंचेंगे।

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरेगी यात्रा

पदयात्रा सिंदूर पार्क से शुरू होकर सिल्वर पैलेस, मंदिर चौक, न्यू मार्केट, सुभाष चौक, हटरी चौक, हंडी चौक, घड़ी चौक, सत्तीगुड़ी चौक, सिविल लाइन, नटवर स्कूल और स्टेशन चौक होते हुए गांधी प्रतिमा चौक पहुंचेगी। यहां पदयात्रा का औपचारिक समापन किया जाएगा।

भाजपा के इस आयोजन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी की मौजूदगी के साथ जिलेभर के पार्टी कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहेगी। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित यह पदयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button