रायगढ़

भाजपाइयों ने किया कलेक्ट्रोरेट का घेराव….।।

सिंघघोष/रायगढ़-छत्तीसगढ़ भाजपा पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश भर में भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ और किसानों के समर्थन में लगातार ब्लॉक स्तर से लेकर जिला मुख्यालय तक आंदोलन कर रही है, इस कड़ी में आज 22 तारीख के दिन छत्तीसगढ़ भाजपा द्वारा राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में कलेक्ट्रेट घेराव कर गिरफ्तारी देने का निर्णय लिया गया था।इसी के तहत रायगढ़ भाजपा परिवार भी चक्रधर नगर चौक से एक विशाल रैली निकालकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर मिनी स्टेडियम में रखा गया मिनी स्टेडियम को सांकेतिक जेल के रूप में तब्दील किया गया था बाद में सभी नेताओं को मुचलका जमानत देकर रिहा किया गया।

आज के इस आंदोलन कार्यक्रम में रायगढ़ सांसद गोमती साय और पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी समेत पूरे जिले भर के नेता और कार्यकर्ता हजारों की संख्या मौजूद रहे गिरफ्तारी से पूर्व कलेक्ट्रेट घेराव के दरमियान भाजपा कार्यकर्ता काफी उग्र हो गए थे। वे जमकर भूपेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बेरिकेट्स ऊपर चढ़ गए,जहाँ पुलिस से भी जमकर झुमा झटकी और धक्का-मुक्की हुई,वही पुलिस बल भी भारी संख्या तथा फायर ब्रिगेड वाटर कैनन के साथ ही साथ पुलिस की दर्जनों गाड़ियां व जवानों के साथ मौजूद थे। तत्काल भाजपाइयों को गिरफ्तार करके मिनी स्टेडियम ले जाया गया सभी नेताओं ने भूपेश सरकार को जमकर कोसा और लबरा सरकार का नाम दिया, किसानों के साथ छलावा करने वाली सरकार को अगले चुनाव में उखाड़ फेंकने की बात कही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button