छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Tax Devolution : दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ को केंद्र से मिले 3,602 करोड़ रुपये, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जताया आभार

Advertisement

रायपुर। दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ समेत विभिन्न राज्यों को टैक्स डिवोल्यूशन की अग्रिम किस्त जारी की है। इसके तहत छत्तीसगढ़ को 3,602 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। केंद्र से मिली इस राशि पर प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है।

विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को मिलेगी गति

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने दीपावली के पावन पर्व से पहले छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों को टैक्स डिवोल्यूशन की अग्रिम किस्त जारी की है। इसके अंतर्गत प्रदेश को 3,602 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण राशि मिली है।

उन्होंने कहा कि इस राशि से छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को नई गति मिलेगी। प्रदेश के विभिन्न विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में यह आवंटन महत्वपूर्ण साबित होगा।

प्रधानमंत्री और केंद्रीय वित्त मंत्री का जताया आभार

ओपी चौधरी ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button