छत्तीसगढ़

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के भारत प्रत्यर्पण को CM विष्णुदेव साय ने बताया बड़ी सफलता, प्रोटेक्शन मनी लेने वालों के खुलासे की उम्मीद

Advertisement

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई को बड़ी सफलता बताया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में अवैध सट्टा कारोबार के पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े लोगों की भूमिका को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आएंगी।

CBI और केंद्रीय एजेंसियों के प्रयासों से हुआ प्रत्यर्पण

मुख्यमंत्री साय ने आज मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि सौरभ चंद्राकर लंबे समय से विदेश में था। उसे भारत लाने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) लगातार प्रयास कर रही थी, ताकि महादेव सट्टा ऐप मामले से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों का पता लगाया जा सके।

उन्होंने कहा कि सीबीआई और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों के समन्वित प्रयासों से सौरभ चंद्राकर का भारत प्रत्यर्पण संभव हो पाया है। मुख्यमंत्री ने इस सफलता के लिए सीबीआई सहित सभी संबंधित केंद्रीय एजेंसियों के प्रयासों की सराहना की।

प्रोटेक्शन मनी लेने वालों के नाम सामने आने की उम्मीद

मुख्यमंत्री ने कहा कि सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के दौरान यह जानकारी सामने आ सकती है कि महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के अवैध कारोबार से किन-किन लोगों को प्रोटेक्शन मनी दी जाती थी। इसके साथ ही पूरे नेटवर्क में अलग-अलग लोगों की भूमिका और उनकी संलिप्तता से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य भी सामने आने की उम्मीद है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button