छत्तीसगढ़

Mahadev Betting App Case: ओमान से लाया गया सौरभ चंद्राकर रायपुर पहुंचा, मीडिया से बचाने के लिए एयरपोर्ट की लाइटें बंद कराने का दावा

Advertisement

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले के आरोपी सौरभ चंद्राकर को लेकर मंगलवार रात रायपुर एयरपोर्ट पर काफी हलचल देखने को मिली। ओमान से भारत लाए जाने के बाद सीबीआई की टीम उसे लेकर रायपुर पहुंची। इस दौरान आरोपी को मीडिया के कैमरों से बचाकर एयरपोर्ट से बाहर निकालने के लिए विशेष इंतजाम किए जाने की चर्चा रही। यहां तक कि उसे मीडिया की नजरों से दूर रखने के लिए एयरपोर्ट की लाइटें बंद करवाए जाने का भी दावा किया जा रहा है।

प्रस्थान गेट से निकाला गया आरोपी

जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की टीम ने सौरभ चंद्राकर को सामान्य निकास द्वार के बजाय एयरपोर्ट के प्रस्थान गेट से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि मीडिया की मौजूदगी और कैमरों से बचाने के लिए यह व्यवस्था की गई थी। दावा किया जा रहा है कि रायपुर एयरपोर्ट पर किसी आरोपी को इस तरह प्रस्थान गेट से बाहर ले जाने का यह पहला मामला है।

बुधवार को विशेष CBI अदालत में होगी पेशी

ओमान से भारत लाए जाने के बाद सौरभ चंद्राकर को सीबीआई की टीम रायपुर लेकर पहुंची है। अब बुधवार को उसे रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में उसकी पेशी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई और पूछताछ को लेकर नजरें टिकी हुई हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button