रायगढ़

रायगढ़ के बाबूलाल अग्रवाल को मिला ‘अग्र अलंकरण’, अग्र समाज में हर्ष की लहर

Advertisement

रायगढ़। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर नया रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय समारोह में रायगढ़ के प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता बाबूलाल अग्रवाल को ‘अग्र अलंकरण’ से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के हाथों मिले इस सम्मान से रायगढ़ के अग्रवाल समाज में खुशी और गर्व का माहौल है।

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के कार्यकाल में रायगढ़ को पहली बार मिला सम्मान

श्री श्याम मंडल एवं अग्रसेन सेवा संघ के अध्यक्ष बजरंग लेंध्रा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक ओ.पी. चौधरी के वित्त मंत्री बनने के बाद पहली बार रायगढ़ से बाबूलाल अग्रवाल का चयन प्रदेश स्तरीय ‘अग्र अलंकरण’ सम्मान के लिए हुआ है। यह पूरे रायगढ़ अग्रवाल समाज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल बाबूलाल अग्रवाल का व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि पूरे रायगढ़ अग्र समाज के मान-सम्मान से जुड़ा है। समाज सेवा के क्षेत्र में उनका वर्षों का योगदान, समर्पण और सेवाभाव इस उपलब्धि का आधार है।

समाज सेवा में योगदान को मिली प्रदेश स्तर पर पहचान

बजरंग लेंध्रा ने कहा कि अग्र समाज हमेशा सर्वहारा वर्ग और जरूरतमंदों की सहायता के लिए तन-मन-धन से समर्पित रहता है। ऐसे में रायगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता को प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया जाना समाज के लिए विशेष उपलब्धि है।

उन्होंने इस सम्मान के लिए मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और विशेष रूप से वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से रायगढ़ की प्रतिभाओं एवं समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को प्रदेश स्तर पर पहचान मिल रही है।

अंत में श्री अग्रसेन सेवा संघ एवं श्री श्याम मंडल रायगढ़ की ओर से बाबूलाल अग्रवाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। बजरंग लेंध्रा ने विश्वास जताया कि उनका सेवाभावी जीवन आगे भी समाज और सर्वहारा वर्ग के उत्थान के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button