राज्य

कोरोना से जंग जितने का ही नही लोगो का दिल जीतने का हुनर रखते है शहर कोतवाल

आशीर्वाद पुरम c33 मासूम राघव गोयल को जन्मदिन विश करने पहुंचे ti एस एन सिंह

सिंहघोष/रायगढ़- कोरोना आपदा काल ने भले ही देश प्रदेश सहित शहर के लोगो को अपने घरों में बंद कर दिया हो जिससे शहर की गतिशीलता भी रुक गई हो।। परन्तु मानवीय संवेदनाये अब भी लोगो को में पूर्ववत जिंदा है।। इस बात का जीवंत प्रमाण जिला पुलिस के अधिकारी और जवान दे रहे है।। उनके द्वारा शहर की सुरक्षा के अलावा आपादाकाल में फंसे जरूरतमन्दों की न केवल मदद की जा रही है बल्कि कोरोना संकट के संभावित खतरों के प्रति लोगो को जांगरूक भी किया जा रहा है।। हालांकि इस दौरान कई बार उन्हें ना चाहते हुए भी सख्ती का प्रयोग करना पड़ रहा है।। परन्तु ऐसा बिल्कुल भी नही है कि उनकी सेवा भावना और संवेदनशीलता में कोई कमी आ गई है।।

इस क्रम शहर में बेहतर कानून व्यवस्था बनाये रखने की मिसाल बन चुके नगर कोतवाल एस एन सिंह ने कुछ ऐसा अनोखा काम कर दिखाया,जो प्रशंसनीय है।।

इस सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार उनके थाना क्षेत्र आशीर्वाद पुरम,कालोनी c-33 के निवासी सात वर्षीय राघव गोयल पिता सुमित गोयल का जन्मदिन था। देर शाम पेट्रोलिंग पर निकले कोतवाल एस एन सिंह जब आशीर्वादपुरम कालोंनी पहुंचे तो उन्हें पता चला कि आज राघव गोयल का जन्मदिन है और कोरोना के चलते वह अपने घर में अपने नन्हे दोस्तों को बुला नही पाया और थोड़ा उदास है।। बस फिर क्या था, नगर कोतवाल सरप्राइज विश करने राघव के घर के बाहर पहुंच गए,पेट्रोलिंग गाड़ी के माइक से नन्हे राघव को बधाईयां दी इसी बीच घरवालों का बनाया birthday केक काटा गया,और उदास राघव गोयल को साथ आये पुलिस कर्मियों ने भी जन्मदिन की बधाइयां दी।।

नगर कोतवाल के इस कार्य से राघव और उसके माता-पिता भी खुश हो गए।। इसके बाद मासूम राघव और उसके माता-पिता ने उसके जन्मदिन को खुशगवार बनाने वाले नगर कोतवाल एस एन सिंह और साथी पुलिसकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button