रायगढ़

धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह, 50 हजार से अधिक लोग होंगे शामिल

Advertisement
Advertisement Carousel

राज्यसभा सांसद नितिन नवीन होंगे मुख्य अतिथि, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने दशहरा मैदान पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा

रायगढ़। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ स्थित दशहरा मैदान में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में विभिन्न जनजातीय समाजों के 50 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नितिन नवीन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

ओ.पी. चौधरी ने तैयारियों का लिया जायजा

समारोह की तैयारियों का निरीक्षण करने वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, आवागमन, सुरक्षा और पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह में आने वाले अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जाएं। आयोजन स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाई जाएगी जनजातीय संस्कृति और उपलब्धियां

वित्त मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले प्रदर्शनी स्टॉलों की तैयारियों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी ऐसी होनी चाहिए, जिससे आम नागरिकों और युवा पीढ़ी को जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, उपलब्धियों और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके।

जनजातीय नायकों के संघर्ष और बलिदान को किया जाएगा याद

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनजातीय विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की भावना के अनुरूप मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार जनजातीय इतिहास, संस्कृति और पारंपरिक ज्ञान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य उन जनजातीय महानायकों के संघर्ष, त्याग और राष्ट्रप्रेम को जन-जन तक पहुंचाना है, जिन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता और सामाजिक स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

बिरसा मुंडा से वीर गुंडाधुर तक के योगदान को किया जाएगा याद

जनजातीय गौरव दिवस भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के उन गौरवशाली अध्यायों को याद करने का अवसर है, जिनमें जनजातीय नायकों के साहस, नेतृत्व और बलिदान की गाथाएं दर्ज हैं। भगवान बिरसा मुंडा सहित अनेक जनजातीय वीरों ने अंग्रेजी शासन, अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष कर स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी।

छत्तीसगढ़ के शहीद वीर नारायण सिंह, वीर गुंडाधुर सहित अन्य जनजातीय नायकों का संघर्ष और बलिदान आज भी सामाजिक स्वाभिमान, न्याय और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button