रायगढ़

कांग्रेस नेता वासुदेव यादव के बड़े भाई बलराम यादव का निधन, गांव में कल होगा अंतिम संस्कार

Advertisement
Advertisement Carousel

रायगढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं दो बार जिला पंचायत सदस्य रह चुके वासुदेव यादव के बड़े भाई बलराम यादव का निधन हो गया है। वे ग्राम गढ़ उमरिया के निवासी थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।

बलराम यादव के निधन पर कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई है।

कल सुबह 9 बजे होगा अंतिम संस्कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिवंगत बलराम यादव का अंतिम संस्कार कल सुबह 9 बजे उनके गृह ग्राम गढ़ उमरिया स्थित निवास से किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button