रायगढ़

रॉक गार्डन बोतल्दा में सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, एसडीओपी ने वनकर्मियों को दिए सख्त निर्देश

Advertisement
Advertisement Carousel

आगंतुकों का प्रवेश रजिस्टर अनिवार्य, शराब और प्रतिबंधित सामग्री लेकर आने वालों पर रहेगी रोक

रायगढ़। सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में 18 नवंबर 2026 को रॉक गार्डन बोतल्दा का औचक निरीक्षण किया गया। एसडीओपी खरसिया श्री सतीश कुमार भार्गव ने थाना खरसिया, चौकी खरसिया और पुलिस लाइन के बल के साथ गार्डन परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

प्रवेश रजिस्टर में दर्ज होगा आगंतुकों का विवरण

निरीक्षण के दौरान एसडीओपी भार्गव ने गार्डन में तैनात वनकर्मियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आगंतुक का नाम और पूरा विवरण प्रवेश रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। किसी भी व्यक्ति को शराब अथवा अन्य संदिग्ध और प्रतिबंधित सामग्री के साथ गार्डन में प्रवेश न दिया जाए।

लगातार पेट्रोलिंग और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर

एसडीओपी ने वनकर्मियों को पूरे परिसर में नियमित पेट्रोलिंग करने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गार्डन में शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस अधिकारियों और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कभी भी औचक निरीक्षण किया जा सकता है। इसलिए सभी कर्मचारी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करें। ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए सक्षम अधिकारी को पत्राचार किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button