छत्तीसगढ़

26 नवंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन, सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक सुनेंगे आम लोगों की समस्याएं

Advertisement
Advertisement Carousel

मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन कार्यक्रम, नागरिक सीधे रख सकेंगे अपनी मांगें और शिकायतें

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार, 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आम नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं, मांगें और शिकायतें सुनेंगे।

समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को देंगे निर्देश

जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री साय आम लोगों की समस्याओं से रूबरू होंगे और उनके त्वरित एवं उचित निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। इस दौरान नागरिकों को अपनी मांगें, शिकायतें और सुझाव सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button